Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, 8वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 8: 'धुरंधर 2' का कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाना शुरु कर दिया था. जहां अब यह केवल एक फिल्म नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक क्रांति बन चुकी है. दूसरे वीकेंड में इस फिल्म से और भी बड़े धमाकों की उम्मीद की जा रही है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों से सजी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मेगा-बजट एक्शन थ्रिलर ने अपने पहले हफ्ते में ही कमाई के वो कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं, जिन्हें छूना बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए सपना होता है. फिल्म ने 8वें दिन भी अच्छी कमाई की है. आइए जानते हैं 8वें दिन कितना रहा फिल्म का कल्केशन…

पहले हफ्ते में ही बनाया रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 654.03 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है. फिल्म की शुरुआत ही ऐतिहासिक रही, जहां इसने ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ की भारी-भरकम कमाई की थी. यह फिल्म अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है.

---विज्ञापन---

‘छावा’ को पछाड़ा, अब 1000 करोड़ की ओर कदम

इस फिल्म ने महज 7 दिनों के भीतर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के लाइफटाइम कलेक्शन (601 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह बहुत जल्द घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म बन सकती है.

रामनवमी की छुट्टी का मिला जबरदस्त फायदा

रिलीज के आठवें दिन यानी आज (26 मार्च) रामनवमी की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शाम 6 बजे तक ही 30.06 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. रात के शोज में यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आठवें दिन की कुल कमाई काफी शानदार रहेगी.

हर दिन की कमाई का पूरा ब्यौरा

फिल्म किस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है. फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. अब तक फिल्म ने कुल कितने करोड़ का कलेक्शन किया है कि इसका आंकड़ा इस तरह है-

  • पेड प्री-व्यू (18 मार्च)- 43 करोड़
  • पहला दिन (19 मार्च)- 102.55 करोड़
  • दूसरा दिन (20 मार्च)- 80.72 करोड़
  • तीसरा दिन (21 मार्च)- 113.00 करोड़
  • चौथा दिन (22 मार्च)- 114.85 करोड़
  • पांचवां दिन (23 मार्च)- 65 करोड़
  • छठा दिन (24 मार्च)- 56.60 करोड़
  • सातवां दिन (25 मार्च)- 48.25 करोड़
  • आठवां दिन (26 मार्च)- 30.06 करोड़ (शाम 6 बजे तक)
  • कुल कमाई- 654.03 करोड़

क्यों पसंद आ रही है ‘धुरंधर 2’?

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी ‘पीक डिटेलिंग’ और आदित्य धर का विजन है. रणवीर सिंह का ‘जसकीरत सिंह रांगी’ का किरदार और संजय दत्त-आर. माधवन की भिड़ंत ने स्क्रीन पर आग लगा दी है. फिल्म के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड स्तर का बताया जा रहा है, जो दर्शकों को बार-बार सिनेमाघर खींच ला रहा है.

First published on: Mar 26, 2026 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.