Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया बड़ा खेला, 6वें दिन भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 6: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक 'सुनामी' बनकर उभरी है. फिल्म ने रिलीज से पहले पेड़ प्रीव्यू से ही जबरदस्त कमाई करके सबको चौंका दिया था. जहां अब छठवें दिन की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म का 6वें दिन तक का कुल कलेक्शन कितना है...

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) ने रिलीज के मात्र 6 दिनों के भीतर कमाई के कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं. मंगलवार के वर्किंग डे में भी फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है.

500 करोड़ का आंकड़ा मात्र 5 दिनों में

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है. फिल्म ने महज 5 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वीकडेज शुरू होने के बावजूद दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है, और थिएटर्स अब भी हाउसफुल चल रहे हैं.

---विज्ञापन---

मंगलवार (छठे दिन) की बंपर कमाई

मंगलवार को शाम 6 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 32.61 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वर्किंग डे पर इस तरह की तगड़ी कमाई होना दिखाता है कि फिल्म की कहानी कितनी जबरदस्त है. जहां सिनेमाघरों में वीकेंड पर भी फिल्में ऑडियंस को नहीं खींचकर का पा रहीं थीं. वहीं ‘Dhurandhar 2’ कामकाजी दिनों में भी तगड़ी कमाई की है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 850 करोड़ का धमाका

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ की आंधी चल रही है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 850 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह बहुत जल्द 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली रणवीर सिंह की पहली फिल्म बन सकती है.

हर दिन जबरदस्त कमाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त कमाई करना शुरू कर दिया था. जहां पेड़ प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग से ही तगड़ी कमाई हो गई थी. देखिए पेड़ प्रीव्यू से लेकर 6वें दिन तक की कमाई के आंकड़े…

  • पेड प्रीव्यू शोज- 43 करोड़ रुपये
  • पहला दिन- 102.55 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 80.72 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 113 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 114.85 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन- 65 करोड़ रुपये
  • छठा दिन (शाम 6 बजे तक)- 32.61 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन- 551.73 करोड़ रुपये

आदित्य धर का मास्टरक्लास निर्देशन

फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के पीछे आदित्य धर का विजन और रणवीर सिंह की बेहतरीन अदाकारी है. ‘उरी’ के बाद आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे देश के सबसे बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स में से एक हैं. फिल्म की एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स दर्शकों को बार-बार सिनेमाघर खींच ला रहे हैं.

First published on: Mar 24, 2026 07:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.