Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक ऐसी इबारत लिख दी है, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. 26वें दिन भी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1086.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर चुकी है. मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ का सामना करने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार कम नहीं हुई है. रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन की यह फिल्म अब धीरे-धीरे 1100 करोड़ के मैजिकल क्लब की ओर बढ़ रही है.
1100 करोड़ की तरफ बढ़ते कदम
फिल्म का नेट कलेक्शन 1086.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म जिस तरह की रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे यह तय है कि बहुत जल्द यह 1100 करोड़ का बड़ा पड़ाव पार कर लेगी, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि होगी.
‘डकैत’ पर पड़ी भारी
10 अप्रैल को आई मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ का असर ‘धुरंधर 2’ के सामने बिल्कुल फीका रहा. जहां ‘डकैत’ अपने चौथे दिन शाम 6 बजे तक केवल 1.16 करोड़ रुपये जुटा पाई, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने उसी समय तक 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपनी बादशाहत साबित कर दी.
चौथे हफ्ते में भी मजबूती
फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी बात यही है कि यह चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की कमाई की थी और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ जोड़कर इसने अपनी मजबूती का लोहा मनवाया है.
सितारों का जबरदस्त प्रभाव
रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों का अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है. इसी ‘सितारों की फौज’ की वजह से फिल्म हर उम्र और हर वर्ग के दर्शकों को बार-बार थिएटर्स तक आने के लिए मजबूर कर रही है.
हर दिन एक नया रिकॉर्ड
रिलीज के 26वें दिन भी करोड़ों की कमाई करना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी बात है. फिल्म ने न केवल पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि उन गिनी-चुनी फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है, जिन्होंने रिलीज के एक महीने करीब होने पर भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है.