Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: तूफान बनकर उतरी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस उतारते ही तहलका मचा दिया है. इसकी धुआंधार कमाई देखकर हर कोई हैरान रह गया है. आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस फोड़ दिया है. फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए हैं. आने वाले समय में फिल्म हर तरह के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है.

पहले दिन ही 100 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’

सबसे पहले तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में उतरते ही इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है. Sacnilk के मुताबिक, देशभर में पहले दिन धुरंधर 2: द रिवेंज 8,928 शो में चल रहे हैं और इसकी लाइव कमाई 90.58 करोड़ है. इसके साथ ही इसका टोटल नेट कलेक्शन 133.58 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकि है. इसी के साथ धुरंधर 2 न सिर्फ साल की, बल्कि बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

अपनी धुआंधार ओपनिंग से ‘धुरंधर 2’ ने जो आंकड़े हासिल किए, उसने जवान, पठान, स्त्री 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड टूट गया है. ‘जवान’ ने 75 करोड़, ‘पठान’ ने 57 करोड़ और ‘एनिमल’ ने 64 करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं ‘धुरंधर 2′ ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास बना दिया है. बता दें 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया गया था, जिसमें इसने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी आंधी लगातार जारी रहेगी.

सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’

बात करें फिल्म की तो, ‘धुरंधर द रिवेंज’ साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार एक बार फिर नजर आ रहे हैं. फिल्म को आदित्य ने लिखा और डायरेक्ट किया है. धुरंधर के पहले पार्ट को ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. वहीं अब इसका दूसरा पार्ट भी आंधी की तरह बॉक्स ऑफिस पर छा गया है. जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2′ ने अपनी ओपनिंग की है, उससे ये साफ नजर आता है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म बन सकती है.

First published on: Mar 19, 2026 08:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.