Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, 17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के रिलीज होने के बाद 'धमाल 4' की कमाई पर असर पड़ा है. फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद, रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन पर.
शुक्रवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' ने पहले सप्ताह में 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके 8,158 शो चले.
100 करोड़ के पार हुआ धमाल 4
इसके साथ ही, फिल्म ने आठ दिनों में भारत में कुल 101.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 139.60 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
द ओडिसी की रिलीज से पड़ा धमाल 4 की कमाई पर असर
हालांकि, क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की रिलीज का असर 'धमाल 4' की कमाई पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 5.35 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, 'द ओडिसी' को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
अगर 'धमाल 4' की बात करें तो यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 2007 में रिलीज हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा संजीदा शेख, अंजलि आनंद, रवि किशन और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ की मां भी हुईं बीमार, अस्पताल से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल