Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और यह 100 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच गई है. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के मंगलवार के कलेक्शन पर.

शुरुआती दिनों में किया इतना कलेक्शन

दरअसल, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

पांच दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची धमाल 4

हालांकि, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह सोमवार की तुलना में 75 लाख रुपये ज्यादा है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही और इसके 11,077 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में पांच दिनों में 83.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब यह 100 करोड़ रुपये के क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 115.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

'धमाल 4' में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि 'धमाल 4', साल 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी के अलावा अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आए हैं। अपनी दमदार कॉमेडी की वजह से यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है

---विज्ञापन---

'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' की कमाई पर पड़ा 'धमाल 4' का असर

वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' की कमाई पर भी असर देखने को मिला है. दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ये दोनों फिल्में अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कुशाल टंडन ने दिया था शिवांगी जोशी को धोखा? श्रेया कालरा के आरोपों के बीच आया एक्टर का रिएक्शन, बोले-‘वो मेरी दुनिया है…’

---विज्ञापन---