Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और लगातार दमदार कमाई भी कर रही है. पहले वीकेंड में फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, वीकेंड खत्म होते ही इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया.

धमाल 4 के शुरुआती तीन दिन के आंकड़े

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया.

---विज्ञापन---

मंडे को धमाल 4 ने कमाए इतनो करोड़

हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अगर रविवार से तुलना करें तो चौथे दिन फिल्म की कमाई में सीधे 20.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 10,598 शो चले. चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 73.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 102.35 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि 'धमाल 4', साल 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी के अलावा अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आए हैं. फिल्म अपनी कॉमेडी की वजह से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इतना ही नहीं, रिलीज के बाद इसका असर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' की कमाई पर भी देखने को मिला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में संडे को आया उछाल, जानें कैसा है ‘अल्फा’ का हाल

---विज्ञापन---