खबर से जुड़ी अहम बातें-

धमाल 4 ने 23वें दिन कितना कलेक्शन किया?

---विज्ञापन---

भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पहले, दूसरे और तीसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टार कास्ट

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 23: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन बीत चुके हैं. फिल्म 23 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और लगातार ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और लोग इसे अब भी काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, इस शनिवार को भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर.

---विज्ञापन---

फिल्म ने 23वें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने रिलीज के 23वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20% रही और देशभर में 2,408 शोज चले. फिल्म की 23वें दिन की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 45 लाख रुपये की बढ़त दर्ज की गई.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में धमाल 4 ने किया इतना कलेक्शन

इसके साथ ही फिल्म ने 23 दिनों में भारत में 158.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 219.01 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

तीन हफ्तों में फिल्म ने किया इस तरह से कारोबार

बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 40.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, चौथे हफ्ते में अब तक फिल्म 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इनके अलावा, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है.

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 के विनर का हो गया खुलासा, इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी शो की ट्रॉफी?