Dhamaal 4 Box Office Collection Day 21: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो चुके हैं और अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने सिर्फ लाखों में कमाई की है. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
21वें दिन धमाल 4 का कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था और अभी तक यह लगातार करोड़ों में कमाई कर रही थी. हालांकि, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे गुरुवार फिल्म ने सिर्फ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की कमाई में बुधवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 20वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 21वें दिन इसकी कमाई घटकर 85 लाख रुपये रह गई. यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई में सीधे 65 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
रिलीज के 21वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और इसके 2,563 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 21 दिनों में भारत में कुल 155.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 215.29 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
तीन हफ्ते में कैसी रही धमाल 4 की कमाई?
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. रिलीज के पहले हफ्ते में इसने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 40.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे हफ्ते में गुरुवार तक फिल्म 19.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. अब वीकेंड पर इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि 'धमाल 4', साल 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: 150 करोड़ के पार हुई ‘जन नायकन’, 8वें दिन कमाए इतने करोड़