Dhamaal 4 Box Office Collection Day 14: 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 14 दिन पूरे होने के बावजूद इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन, यानी दूसरे गुरुवार, कितना कलेक्शन किया.

धमाल 4 ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे गुरुवार 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी (Occupancy) 11 प्रतिशत रही, जबकि इसके कुल 11,846 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 136.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 185.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर यह अच्छी कमाई के साथ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है.

---विज्ञापन---

'जन नायकन' की रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'धमाल 4' की कमाई

बता दें कि 'धमाल 4' की शानदार कमाई के बीच थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' भी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि, 'जन नायकन' के जबरदस्त क्रेज के बावजूद 'धमाल 4' की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और फिल्म लगातार करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

'धमाल 4' साल 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, संजय मिश्रा और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’, ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

---विज्ञापन---