Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. साल 2007 में आई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की यह चौथी किस्त एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, ज्यादातर दर्शक फिल्म की कॉमेडी को पसंद कर रहे हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की.

ओपनिंग डे पर धमाल ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत रही और इसके कुल 10,669 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

---विज्ञापन---

धमाल 4 नहीं तोड़ पाई वेलकम टू द जगंल का रिकॉर्ड

हालांकि, 'धमाल 4' अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये और पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म ने पहले दिन कुल 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, इस फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 126.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

अल्फा पर पड़ा धमाल का असर

दूसरी ओर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म पर धमाल 4 की रिलीज का असर पड़ा है. फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर 'धमाल 4' की बात करें, तो फिल्म का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, रवि किशन, संजय मिश्रा और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 7: 50 करोड़ के करीब पहुंची आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---