DC Box Office Collection Day 4: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘डीसी’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म पहले दिन से ही सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है. वहीं, रिलीज के चौथे दिन भी ‘डीसी’ ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के सोमवार के कलेक्शन पर.

तीन दिनों में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डीसी’ ने अपने ओपनिंग डे पर 4.40 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

फिल्म ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6 प्रतिशत रही और 4,535 शो चले. इनमें से हिंदी में फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. तमिल में फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

डीसी वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

फिल्म ने महज चार दिनों में भारत में 26.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म की कमाई 43.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म डीसी की कहानी?

फिल्म की बात करें तो ‘डीसी’ शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के फेमस उपन्यास ‘देवदास’ पर आधारित है. यह उस उपन्यास का मॉडर्न वर्जन है. इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो पुलिस की क्रूरता और सिस्टम के भ्रष्टाचार के बाद गैंगस्टर बन जाता है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भ्रष्ट पुलिस अधिकारी गरीब किसानों की हत्या करते हैं, जिसके बाद देवदास गैंगस्टर बन जाता है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म में लोकेश कनगराज के अलावा वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति, कस्तूरी राजा, थलाइवासल विजय, अविनाश रघुदेवन और जवाहर शक्ति जैसे कलाकार नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 19: लाखों में सिमटी ‘जन नायकन’ की कमाई, 200 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल

---विज्ञापन---