Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और पहले सप्ताह में इसने शानदार कमाई की. हालांकि, हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है. आइए जानते हैं कि रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

रविवार को 'कॉकटेल 2' ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26 प्रतिशत रही और इसके 3,979 शो चले. इसके साथ ही भारत में 10 दिनों के भीतर फिल्म का नेट कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 126.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

---विज्ञापन---

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद घटी 'कॉकटेल 2' की कमाई

अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो 'कॉकटेल 2' ने पहले सप्ताह में ठीक-ठाक परफॉर्म किया. इस दौरान फिल्म ने शुरुआत में 10 करोड़ से ऊपर और कुछ दिन बाद 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. हालांकि, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. अब फिल्म 4 करोड़ रुपये के आसपास ही कलेक्शन कर पा रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है.

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?

बता दें कि 'कॉकटेल 2', साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' की सीक्वल है. पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं, 'कॉकटेल 2' की कहानी भी पहली फिल्म की तरह लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें एक लड़के से दो लड़कियां प्यार करने लगती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया कब्जा, संडे को की ताबड़तोड़ कमाई

---विज्ञापन---