अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है. उनकी फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भी लगातार कमाई कर रही है. हालांकि इन दोनों फिल्मों के बीच रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी माइकल ने रविवार को धुरंधर को भी मात दे दी है. तो चलिए जानते हैं इस संडे इन तीनों ही फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.
भूत बंगला ने रविवार को मारी बाजी
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी मूवी है. फिल्म सिर्फ 9 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 10वें दिन यानी कि रविवार को 9.17 बजे तक 11.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही है. भूत बंगला ने भारत में कुल कलेक्शन 112.34 करोड़ का कलेक्शन है. इसके अलावा ग्रॉस कलेक्शन 133.60 करोड़ का कर लिया है.
धुरंधर ने कमाए इतने करोड़
दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो यह मूवी 1800 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की कमाई 39वें दिन भी जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने इस रविवार को फिल्म ने 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी की इस दिन ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही है.
फिल्म माइकल ने किया इतना कलेक्शन
हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म माइकल को लेकर बात करें तो इस मूवी ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है. माइकल जैक्सन पर बनी इस मूवी ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को इंडिया में 4.60 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर भारत में 15.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में 1.70 करोड़, ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़ और दूसरे दिन 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने 70 साल के इस एक्टर संग ठुकराया था इंटीमेट सीन! बरसों बाद खोला राज, बोले- ‘वो करती अगर…’