Sunday, 1 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है. अपने 10 दिन की कमाई से फिल्म ने इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Border 2 Box Office Collection Day 10
Border 2 Box Office Collection Day 10

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी बेहद पसंद की जा रही है. इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड लीड रोल में हैं. अपने रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की रीमेक है. फिल्म अपने कमाई से बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है.

10वें दिन की कमाई

23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई ये इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त शुरुआत की. महज तीन दिन की कमाई में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसकी कमाई लगातार जारी है. ‘बॉर्डर 2’ ने अपने दूसरे रविवार (1 फरवरी) यानी 10वें दिन फिल्म ने रात 10 बजे तक 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. ये आंकड़े सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हैं. इससे भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें कई मशहूर वॉर ड्रामा भी शामिल हैं. सैकनिल्क के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक दुनिया भर में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसी तरह फिल्म ने इन वॉर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

इसमें बॉर्डर- 3.7 करोड़, टारगेट – 40 करोड़, एलओसी कारगिल – 29.76 करोड़, पलटन – 10.22 करोड़, इक्कीस – 41.65 करोड़, 120 बहादुर – 24 करोड़, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक – 342 करोड़, केसरी – 207 करोड़, सैम बहादुर – 128 करोड़ और फाइटर – 344 करोड़ शामिल है.

First published on: Feb 01, 2026 09:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.