अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचा रही है. दूसरी ओर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी हर दिन थोड़ी-थोड़ी कमाई कर रही है. हालांकि अब धुरंधर की कमाई में कमी देखने को मिल रही है. तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को दोनों ही फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.

मंगलवार को भूत बंगला ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने पहले मंगलवार को 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी मंगलवार को 20 प्रतिशत रही है. सोमवार के मुकाबले फिल्म ने मंगलवार को ज्यादा कमाई की है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़

बता दें कि भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, ओपनिंग डे पर भूत बंगला ने 12.25 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले सोमवार यानी कि चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 117.71 करोड़ की कमाई की है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 86.21 करोड़ का हो गया है.

धुरंधर 2 ने किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने पांचवें मंगलवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 20 प्रतिशत ही रही है. मूवी ने दुनिया भर में 1761.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1339.76 करोड़ का हुआ है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 और भूत बंगला में दिखे ये एक्टर्स

बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. दूसरी ओर धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखे हैं और इसके अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आ रही दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म, बजट 8500 करोड़, ट्रेलर देख घूम जाएगा दिमाग

---विज्ञापन---