बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, तमाम ऐसी फिल्में हर हफ्ते रिलीज होती हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के मैदान में हर दूसरे दिन नए रिकॉर्ड्स बनाती हैं और तोड़ती हैं. साल 2026 की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्मों में 'धुरंधर 2' का नाम आता है. जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इस मूवी ने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन आज हम किसी हिंदी मूवी की नहीं बल्कि एक मलयालम फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इतना ही नहीं इसने 2025 की दो हिट मलयालम फिल्मों की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट बनी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की, जो कि सिनेमाघरों में 21 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. फिल्म की रिलीज को 27 दिन हो चुके हैं और यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट कलेक्शन

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट फिल्म ने 27वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.25 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म ने 27 दिनों में भारत में 151.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये कर लिया और दुनिया भर में इस मूवी ने 135.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इस तरह से इसकी कुल वर्ल्ड वाइड कमाई 312.40 करोड़ रुपये हो गई है.

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट वीकली कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 4.90 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 52.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में 49.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 33.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट ने दी इन दो फिल्मों को मात

इस तरह से बेथलेहम कुडुंबा यूनिट ने लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने रिपोर्ट्स के मुताबिक 304 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके अलावा एल 2 एम्पुरान ने 268 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट ने इन दोनों ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट का डायरेक्शन गिरीश ए.डी ने किया है. फिल्म में ममिता बैजू, निविन पॉली, संगीत प्रताप, मीनाक्षी रविंद्रन जैसे कलाकार नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर देखें सस्पेंस थ्रिलर से भरी ये 6 धांसू मलयालम फिल्में, IMDb पर रेटिंग भी है जबरदस्त