Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल स्टारर फिल्म 'बटवारा 1947' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों को लेकर शुरुआत में बज बना हुआ था कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि आवारापन 2 फिल्म बटवारा 1947 से काफी आगे निकल गई. आवारापन 2 ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया, लेकिन बटवारा 1947 की तीन दिन बाद ही कमाई गिरने लगी. वहीं, फिल्म रिलीज के 11 वें दिन यानी कि दूसरे सोमवार को भी आवारापन 2 ने अच्छी कमाई की है, जबकि बटवारा 1947 सिर्फ लाखों में सिमट गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के 11वें दिन के कलेक्शन.

आवारापन 2 ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

सबसे पहले हम बात करेंगे आवारापन 2 की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले सीधे तौर पर 6 करोड़ की गिरावट आई है, क्योंकि संडे के दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत रही और 11,344 शोज चले.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 139 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 196.55 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

बटवारा 1947 ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

अब हम बात करेंगे सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 की. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 35 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने रविवार के मुकाबले सीधे 95 लाख की गिरावट दर्ज की है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत रही और शोज 4,330 चले. फिल्म ने 11 दिनों में भारत में 37.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 53.04 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

बटवारा 1947 में नजर आए ये एक्टर्स

बता दें कि बटवारा 1947 भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है. फिल्म की कहानी असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नइ देख्या, ओ जम्याइ नइ पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल के अलावा, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल जैसे कलाकार नजर आए हैं.

आवारापन 2 में दिखे ये एक्टर्स

वहीं, आवारापन 2 साल 2007 की फिल्म आवारापन की सीक्वल है. इस मूवी में इमरान शिवम पंडित के रोल में दिखे हैं. फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अचानक घटा ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन, ‘बटवारा 1947’ की हालत भी हुई खराब