Awarapan 2 Box Office Prediction day 1: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं, इस मूवी को एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि ‘आवारापन 2’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

ओपनिंग डे पर आवारापन 2 करेगी इतनी कमाई

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 9,122 शो के लिए अब तक 2 लाख 85 हजार 802 टिकट बेच दिए हैं. इस तरह फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों की एडवांस बुकिंग के 8.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करने के बाद फिल्म ने 11.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. प्री-टिकट सेल में ‘आवारापन 2’ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. इस तरह यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हो सकती है.

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग में आवारापन 2 ने दी इन फिल्मों को मात

इतना ही नहीं, एडवांस बुकिंग में इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने प्री-सेल्स में 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में उससे ज्यादा कमाई की है. वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके अलावा, ‘बॉर्डर 2’ ने 12.5 करोड़ रुपये, ‘धमाल 4’ ने 5.68 करोड़ रुपये, ‘कॉकटेल 2’ ने 5.57 करोड़ रुपये और ‘भूत बंगला’ ने 3.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, ‘आवारापन 2’ सिर्फ ‘धुरंधर 2’ से पीछे है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सकती है.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म विशेष फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है. इस मूवी में दिशा पाटनी, पूरन गब्बी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो उस दौरान फ्लॉप रही थी. हालांकि, बाद में यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 22: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, लाखों में सिमट रही फिल्म की कमाई