Awarapan 2 Box Office Collection Day 9: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आवारापन 2 को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं और ये हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी. हालांकि वीकेंड पर फिर से फिल्म ने उछाल दर्ज किया है. रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के कलेक्शन पर.

फिल्म ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 8.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने 8वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 2.50 करोड़ रुपये का ज्यादा कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही है और कुल शोज 10,008 चले हैं.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, भारत में फिल्म ने 9 दिनों में 127.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा दुनिया भर में इसका कारोबार 180.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 152.11 करोड़ रुपये हो गया है.

शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने किया इतना कारोबार

आपको बता दें कि आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ का कारोबार किया था. दूसरी दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़, सातवें दिन 6 करोड़ और आठवें दिन 5.75 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. आवारापन 2 इमरान हाशमी की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म में दिखे ये कलाकार

आवारापन 2 साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान एक बार फिर से शिवम बनकर लौटे हैं. फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम भूमिका में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 9: दूसरे शनिवार भी छाई रही इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जानें फिल्म की अबतक की टोटल कमाई

---विज्ञापन---