Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. लोगों के बीच इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने शुरुआती दिनों में धमाकेदार कमाई की. हालांकि रिलीज के 8वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, मूवी ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्ड वाइड ये 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन पर.

आवारापन 2 ने पहले हफ्ते में किया इतना कारोबार

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़, छठे दि7न 6.75 करोड़ और सातवें दिन 6 करोड़ का कारोबार किया था. इस तरह से फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 113.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

8वें दिन आवारापन 2 ने कमाए कितने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी कि शुक्रवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और शोज 9,858 चले.

दुनिया भर में कहां तक पहुंची आवारापन 2 की कमाई

फिल्म ने 8 दिनों में भारत में कुल 119 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 169.17 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फिल्म 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर आवारापन 2 फिर से रफ्तार पकड़ेगी, जिससे यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

---विज्ञापन---

फिल्म में कौन-कौन से एक्टर्स नजर आए?

बता दें ये फिल्म साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है, जो कि सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी. हालांकि इस मूवी के गाने जबरदस्त हिट हुए थे. वहीं, बाद में फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई. आवारापन 2 में इमरान फिर से शिवम में किरदार में नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन सिंह दिखे है.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: ‘आवारापन 2’ की 7वें दिन घटी कमाई, दुनिया भर में कर डाला इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---