Awarapan Box Office Collection Day 10: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही लोगों को काफी पसंद आ रही है. ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई हैं. वहीं, 10वें दिन यानी कि संडे को भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर.
संडे को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने रिलीज के 10वें यानी कि संडे को 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 50 लाख ज्यादा कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही है और 13,632 शोज चले हैं.
आवारापन 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में आवारापन 2 का कारोबार 136.25 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कमाई 192.80 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. उम्मीद लगाई जा रही है कि ये इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
10 दिनों में फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन
बता दें कि आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़, सातवें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वीकेंड पर इसका कलेक्शन फिर से बढ़ा. दूसरे हफ्ते के शुरुआती तीन दिन में फिल्म ने 22.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया. ये साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम रोल में नजर आए हैं.