Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली है. मूवी को दर्शकों की शानदार रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. इतना ही नहीं, इसके साथ रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को भी इसने पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए, एक नजर डालते हैं फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर.

आवारापन 2 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही और इसके 9,033 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म की प्री-बुकिंग सेल 11.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की. ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.

बटवारा 1947 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म को ‘आवारापन 2’ जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके 8,721 शो चले.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.हालांकि, बाद में यह कल्ट क्लासिक बन गई और इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे. ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

---विज्ञापन---