---विज्ञापन---

Animal Day 8 Box Office Collection: रणबीर कपूर ‘एनिमल’ की आंधी जारी, 8वें दिन भी हुई नोटो की बारिश

Animal Day 8 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉबी देओल (Bobby Deol) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। मूवी में रणबीर कपूर के वहशीपन ने ऐसा गर्दा उड़ाया है कि सभी देख हैरान हो गए हैं। फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो […]

Animal,  Day 8 Box Office Collection, Ranbir Kapoor, Bobby Deol

Animal Day 8 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉबी देओल (Bobby Deol) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। मूवी में रणबीर कपूर के वहशीपन ने ऐसा गर्दा उड़ाया है कि सभी देख हैरान हो गए हैं। फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो थिएटर्स के सामने लाइन लग गई। वहीं बॉबी देओल ने विलेन बन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है जिसे देख लग रहा है कि फैंस के सिर मूवी का क्रेज चढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: प्यार, भरोसा, धोखेबाज़ी और सस्पेंस थ्रिलर वाला फ्लेवर… जो रखेगा कुर्सी से बांधे, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

सातवें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन (Animal Day 8 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

‘एनिमल’ के 8वें दिन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने 8वें दिन 13.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन अब 350.79 करोड़ रुपये हो गया है।

टोटल कलेक्शन

Day 1-  63.8 करोड़
Day 2- 66.27 करोड़
Day 3- 71.46 करोड़
Day 4- 35.64 करोड़
Day 5- 37.47 करोड़
Day 6- 30.39 करोड़
Day 7- 21.85 करोड़
Day 8- 13.21 करोड़
Total Collection-  350.79 करोड़

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

बॉबी देओल के रोल ने लूटी वाहवाही   (Animal Day 8 Box Office Collection)

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है। य4ही वजह है कि हाल ही में एक्टर पैप्स के सामने इमोशनल हो गए और अपने चाहने वालों का धन्यवाद अदा किया।

First published on: Dec 09, 2023 06:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.