Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने अपने पहले वीकेंड पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले और नेगेटिव रिएक्शन मिल रहे हैं. नेगेटिव रिएक्शन के बाद भी फिल्म ने पहले चार दिनों में ठीक-ठाक कमाई की है. लेकिन पहले सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया.
फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली.
मंडे को अल्फा ने कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और इसके 6,997 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने चार दिनों में भारत में 37.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 63.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
वेलकम टू द जंगल ने मंडे कमाए इतने करोड़
दूसरी ओर, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 117.55 करोड़ रुपये हो गया है.
क्या है अल्फा की कहानी
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे ऑफिसर की कहानी है, जो बागी बन जाता है और देश को बर्बाद करने की कोशिश करता है. इसके बाद उसे रोकने के लिए एक टीम तैयार की जाती है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल निभाया है.
अल्फा को मिला खराब रिस्पॉन्स
बता दें कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था. लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि रिलीज के बाद दर्शक काफी निराश हुए हैं. फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब रिएक्शन मिल रहे हैं. यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सातवीं स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इससे पहले 'पठान', 'वॉर' और 'टाइगर' जैसी फिल्में इस स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: सुनीता आहूजा के आंसू देख भड़का कश्मीरा शाह का गुस्सा, बोलीं- ‘किसी को भी रुलाने नहीं दूंगी’