Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

24 घंटे में 100 करोड़, Dhurandhar 2 ने पार की सारी हदें, कमाई देख ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हुए हैरान

Dhurandhar 2 Collection Record: भूल जाइए सारी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अब सिर्फ धुरंधर: द रिवेंज का कहर! 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 24 घंटे के अंदर रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Collection Record: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ तूफान बनकर बॉक्स ऑफिस पर तांडव कर रही है. अपने रिलीज के 24 घंटे में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसा करने वाली ये ‘धुरंधर 2’ पहली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और कमाई बॉक्स ऑफिस पर हर तरह का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने तबाही मचा दी है. ऐसे में फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन हर किसी को चौंकाने वाला हो सकता है.

24 घंटे में 100 करोड़

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. इसके ओपनिंग डे कलेक्शन ने हर किसी को चौंका दिया है. जहां ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को 100 करोड़ कमाने में दो दिन लगे थे. वहीं धुरंधर 2 ने ये कारनामा मात्र 24 घंटे में कर दिखाया है.

---विज्ञापन---

कहर बन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’

19 मार्च को रेगुलर रिलीज होने से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया, जिसकी कमाई ने इसके ब्लॉकबस्टर होने के संकेत पहले ही मिल गए थे. सिनेमाघरों में उतरते ही इस फिल्म ने 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है. Sacnilk के मुताबिक, देशभर में पहले दिन धुरंधर 2: द रिवेंज 8,928 शो में चल रहे हैं और इसकी लाइव कमाई 90.58 करोड़ है. इसके साथ ही इसका टोटल नेट कलेक्शन 133.58 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकि है. ये आंकड़ा 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच सकता है. इसी के साथ धुरंधर 2 न सिर्फ साल की, बल्कि बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘धुरंधर द रिवेंज’ साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के साथ आर माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार एक बार फिर नजर आ रहे हैं. फिल्म में हमजा की बैकस्टोरी यानी जसकीरत सिंह रंगी की स्टोरी दिखाई गई है. वहीं ल्यारी में हमजा एक-एक को चुनकर मारता है और अपना मिशन पूरा करता है. इस फिल्म को आदित्य ने लिखा और डायरेक्ट किया है. धुरंधर के पहले पार्ट को ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. वहीं अब इसका दूसरा पार्ट एक नया इतिहास रच रहा है.

First published on: Mar 19, 2026 09:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.