Shahid Kapoor On Virat Kohli Biopic: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेदा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहिद को देखकर फैंस को कबीर सिंह की याद आ गई है। 'वेदा' में शाहिद पुलिसवाले के रोल में हैं और उनका धांसू अवतार इस बार मूवी में देखने को मिलेगा। कबीर सिंह के बाद शाहिद फैंस के लिए एक और शानदार और यादगार किरदार लेकर पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
इस बीच न्यूज 24 मंथन के मंच पर शाहिद कपूर ने क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक करने पर बात की। आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्टर का क्या जवाब है?
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 से रिप्लेस हुए Aly Goni? ‘विक्की भैया’ ने उठाया सच से पर्दा
विराट कोहली की बायोपिक करेंगे शाहिद? (Shahid Kapoor On Virat Kohli Biopic)
शाहिद कपूर बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं। शाहिद को पहले भी कई बार फैंस से यह राय मिली है कि उनको स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक करनी चाहिए। ऐसे में हाल ही में न्यूज 24 मंथन के दौरान भी एक फैन ने शाहिद से सवाल पूछा कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक करेंगे? इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हैं और अगर मुझे ऐसा मौका मिलता है, तो मैं जरूर करना चाहूंगा। मगर उससे पहले यह उनको डिसाइड करना होगा कि वो अपनी बायोपिक बनवाना भी चाहते हैं या नहीं।'
शाहिद ने बताया विराट से मुलाकात का किस्सा
इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने विराट कोहली की बायोपिक करने के सवाल सुनकर एक किस्सा भी बताया। शाहिद ने कहा कि दिल्ली में वो जिस होटल में रुके हैं, वहां पर उनकी अभी विराट से मुलाकात हुई है। बताते चले कि इससे पहले भी शाहिद कपूर को उनके हेयरस्टाइल को लेकर फैंस ने उनकी रील पर कमेंट किया था कि वो विराट कोहली की तरह लग रहे हैं। तभी से फैंस अक्सर शाहिद से विराट कोहली की बायोपिक का हिस्सा बनने को लेकर सवाल करते रहते हैं। मगर एक्टर की बात से एक बात तो साफ हो गई है कि अगर उनको मिला, तो वो जरूर विराट का रोल पर्दे पर करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: Exclusive: सान्या मल्होत्रा ने ‘दंगल’ डेब्यू से झूठी साबित की ज्योतिष की भविष्यवाणी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.