who Is Diana Penty Boyfriend Harsh Sagar: बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल' में मीरा बनकर फेम पाने वाली डायना पेंटी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस डायना पेंटी अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने बताया है कि वो पिछले 12 साल में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। चलिए जानते हैं कि डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर कौन हैं, जिनके साथ वो लंबे समय से रिलेशनशिप में है और दोनों 12 साल से लिव-इन भी रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Arbaaz और Sshura Khan ने नन्हे मेहमान के लिए की शॉपिंग, ‘डैडी टू बी’ का मस्ती भरा अंदाज वायरल
कब से हर्ष सागर को जानती हैं डायना
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने हाउटरफ्लाई को बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों 12 साल से साथ में रह रहे हैं। डायना और हर्ष पिछले 22 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उन दोनों के रिश्ते को लेकर उनकी फैमिली को भी कोई परेशानी नहीं है। हर्ष और डायना लिव-इन में रहते हैं और उनका एक डॉग भी है। डायना का कहना है कि मन में खुद को शादीशुदा ही मानती हैं, बस उन्होंने पेपर पर शादी नहीं की है।
कौन हैं डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर?
डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड का नाम हर्ष सागर है, ये तो हम पहले ही बता चुके हैं। बता दें कि हर्ष सागर एक डायमंड डीलर हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं और उनका अकाउंट भी पर्सनल है। डायना के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा रिश्ता है, वो फिल्म डायरेक्टर चंद्रा बरोट के भतीजे हैं। साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ का डायरेक्शन चंद्रा बारोट ने ही की थी।
'डिटेक्टिव शेरदिल' में आईं नजर
दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' में लंबे समय बाद एक्ट्रेस डायना पेंटी नजर आई हैं। ये फिल्म 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई है, जो मर्डर मिस्ट्री है। इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते एक्टर दिलजीत दोसांझ जासूस बनकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: एक्टर Tushar Ghadigaonkar ने ली अपनी जान, दोस्त बोले- कोई रास्ता नहीं…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.