सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जो ‘रेबेल किड’ के नाम से जानी जाती हैं, इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. काफी लंबे समय से अपूर्वा और अमीन जैज की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह अमीन जैज को किस करती नजर आ रही हैं. इस क्लिप ने दोनों की डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है. हालांकि, अमीन और अपूर्वा, दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इस बीच हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर अमीन जैज कौन हैं.
वायरल हुई किसिंग वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक छोटी-सी क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में अपूर्वा अमीन जैज के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। इसके बाद अपूर्वा और अमीन एक-दूसरे को तीन बार किस करते नजर आते हैं. यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग कमेंट कर रहे हैं कि वे अपूर्वा के लिए काफी खुश हैं. हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है.
कौन हैं अमीन जैज?
वहीं, अमीन जैज की बात करें तो वह एक डिजिटल क्रिएटर और DJ हैं। वह पॉडकास्टिंग और म्यूजिक के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. उनका सबसे पॉपुलर प्रोजेक्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज’ है, जो बिना किसी रोक-टोक के की गई खुली बातचीत पर आधारित है. इस पॉडकास्ट में वह एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और क्रिएटर कम्युनिटी की जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत करते हैं. अमीन जैज एक DJ भी हैं, इसलिए पॉडकास्टिंग की दुनिया के अलावा भारत के म्यूजिक और नाइटलाइफ सर्किट में भी उनकी पहचान है.
अमीन जैज और अपूर्वा मखीजा डेटिंग
अमीन जैज और अपूर्वा के रिश्ते की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2024 से डेट कर रहे हैं। रेबेल किड को अमीन जैज के पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड’ पर देखा गया था। वह एपिसोड 142 में नजर आई थीं, जो जुलाई 2024 में रिलीज हुआ था। इस एपिसोड का टाइटल ‘द रेबेल किड ऑन गेटिंग हेट, रिलेशनशिप्स, ट्रैवलिंग द वर्ल्ड एंड मोर’ था. इस दौरान रेबेल किड ने अपने बचपन, ब्रेकअप और लव लाइफ जैसे विषयों पर खुलकर बात की. हालांकि, एपिसोड के दौरान अमीन जैज के साथ अपूर्वा की केमिस्ट्री भी साफ नजर आई. दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते और शरमाते हुए नजर आए.
यह भी पढ़ें-अपूर्वा मखीजा ने किया धर्म का अपमान! काटा पंडित का बांधा कलावा, लोग बोलें- ‘कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा..’