Govinda and Asha Bhosle Old Video Viral: बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. आशा भोसले के निधन की खबर के बाद से ही पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आज मुंबई के कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में उनका अंतिम दर्शन किया जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर आशा भोसले का पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आपको आशा भोसले और गोविंदा की गजब की जुगलबंदी देखने को मिल रही है.
आशा भोसले और गोविंदा की जुगलबंदी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में आशा भोसले किसी इवेंट के दौरान स्टेज पर अपना पॉपुलर और हिट सॉन्ग ‘पिया तू अब तो आजा’ गाते हुए दिखाई दे रही हैं. उन्हें स्टेज पर लाइव गाना गाते हुए देख नंबर वन स्टार गोविंदा खुद को रोक नहीं पाए और नाचते हुए स्टेज आ गए. बस फिर क्या था, स्टेज के एक तरफ आशा भोसले गाना गा रही थीं और स्टेज के दूसरे तरफ गोविंदा डांस कर रहे थे. स्टेज पर आशा भोसले की लाइव सिंगिंग और उस पर गोविंदा का लाइव डांस बहुत ही शानदार लग रहा है.
The voice of millions rests today, Asha Bhosle ji passes away at 92, but her songs will never fade, Om shanti ❤️🙏 pic.twitter.com/3WctnEdzKn
— Prayag (@theprayagtiwari) April 12, 2026
वीडियो देख भावुक हुए फैंस
इस वायरल वीडियो में एक जगह आशा भोसले खुद गोविंदा को भी गाने का एक पार्ट गाने को कहती है. इस दौरान आशा भोसले और गोविंदा की एक चुलगुली सी जुगल बंदी देखने को मिलती है. वीडियो में इस दौरान आशा भोसले और गोविंदा दोनों ही बहुत खुश और मस्ती मुड में दिखाई दे रहीं हैं. इस वायरल वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों की संख्या में व्यूज मिले हैं. इसके साथ ही लोग इस वीडियो के कमेंट में भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.