12 अप्रैल 2026 को यानी कि आज रविवार के दिन जानी मानी सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने इस दुनिया को बेहतरीन गाने देकर अलविदा कह दिया है. वह सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर ही नहीं बल्कि एक ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने इंडस्ट्री में 8 दशक से भी ज्यादा तक काम किया है और तमाम गानों में अपनी खूबसूरत आवाज दी है. हालांकि जैसा कि आज उनका निधन हो गया है. लेकिन उनकी एक इच्छा अभी भी अधूरी रह गई है. जिसके बारे में खुद उन्होंने बताया था.
क्या थी आशा भोसले की आखिरी ख्वाहिश
दरअसल, एक म्यूजिक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा के बारे में जिक्र किया था. यह उन्होंने तब बताया था जब उनसे उनकी आखिरी इच्छा के बारे में पूछा गया था. तो उन्होंने बताया था कि, ” वो चाहती हैं कि उनकी मौत गाते गाते हो.’ इस जवाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें गायकी से कितना प्यार था और वह अपनी आखिरी सांस तक संगीत से जुड़ी रहना चाहती थीं.
12 हजार गाने गा चुकी हैं आशा भोसले
आशा भोसले का करियर बहुत लंबा रहा था और उन्होंने अपने करियर में तमाम शानदार गाने गाए थे. उन्होंने अपने करियर में 12 हजार गाने गाए थे. उन्होंने अपने करियर में क्लासिकल, पॉप, फिल्मी गीने गाए. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी कई गाने गाए हैं और इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था. इतना ही नहीं उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.
पर्सनल लाइफ में आशा ने झेली मुश्किलें
आशा भोसले का करियर जितना शानदार था. उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही मुश्किलों भरी रही थी. आशा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में भागकर गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी, जो कि उनसे 15 साल बड़े थे. लेकिन ससुराल वालों के टॉर्चर के कारण उन्होंने पति का घर छोड़ दिया था. हालांकि तलाक के बाद उन्होंने अपने तीनों बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और फिर 47 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा शादी. उन्होंने आर.डी बर्मन से दूसरी शादी की और वो उनके साथ खूब खुश थी. लेकिन शादी के 14 साल बाद आर.डी बर्मन का निधन हो गया.
यह भी पढ़ें- ‘कौन समय…’ समय रैना की बातों से रणवीर अल्लाहबादिया को लगी मिर्ची, कॉमेडियन के तंज पर अब यूट्यूबर ने किया रिएक्ट