आशा भोसले का आज 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. सिंगर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. आशा भोसले का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया है और इसकी जानकारी खुद उनके बेटे ने दी है. उनके निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है. आशा का सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री से ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया से भी गहरा नाता रहा है. उनका एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी गहरा रिश्ता रहा है. श्रद्धा हमेशा ही आशा के बेहद करीब रही हैं और वो उन्हें प्यार से ग्रैंड आजी कहा करती थीं. लेकिन आज हम जानेंगे कि दोनों के बीच ऐसा क्या रिश्ता है.
श्रद्धा और आशा के बीच है नानी पोती का रिश्ता
श्रद्धा कपूर और आशा भोसले की एक तस्वीर अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. जिसको लेकर लोग सवाल पूछते हैं कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है. दरअसल, श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे का संबंध मंगेशकर परिवार से है. रिश्ते में श्रद्धा की मां आशा भोसले की भतीजी लगती हैं और इस तरह से दोनों के बीच नानी पोती का रिश्ता है.
श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे आशा भोसले के चचेरे भाई थे. जिससे श्रद्धा और आशा का गहरा नाता है. इतना ही नहीं उनका लता मंगेशकर यानी कि पूरे मंगेशकर परिवार से गहरा संबंध है. श्रद्धा बचपन से ही उनके काफी करीब रही हैं और अक्सर ही आशा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाती रही हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर कई बार श्रद्धा कपूर आशा भोसले के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं.
श्रद्धा ने आशा के निधन पर जताया दुख
आशा भोसले के निधन के बाद श्रद्धा कपूर बुरी तरह से टूट गई हैं. एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर बिना आशा भोसले की तस्वीर शेयर किए अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने आशा भोसले का वक्त फिल्म का गाना आगे भी जाने ना तू पोस्ट किया है और उसपर टूटे हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया है.
यह भी पढ़ें- क्या थी ‘आशा भोसले’ की आखिरी ख्वाहिश जो रह गई अधूरी! जिसे जान आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम