John Abraham looks unrecognisable: बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. फैंस उनकी फिटनेस की दाग देते हैं. लेकिन हाल ही में जॉन अब्राहम की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. इन फोटोज में जॉन अब्राहम बिल्कुल बदले-बदले से लग रहे हैं. कई फैंस तो उन्हें पहचानने से भी मना कर रहे हैं.
जॉन अब्राहम की वायरल फोटोज देख फैंस हैरान
वायरल हो रही फोटोज में जॉन अब्राहम एक लड़के के साथ क्लीन शेव में पोज देते दिख रहे हैं. उनके बाल भूरे नजर आ रहे हैं. उन्होंने लॉन्ग ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है. उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस परेशान हो गए हैं. इसपर लगातार कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या जॉन ने अपने बाल कलर किए हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या लगता था बंदा और आज क्या हो गया. वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या जॉन बीमार हैं.
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर भी परेशान दिखे. हालांकि, कुछ फैंस ने जॉन का सपोर्ट किया और ट्रोल्स को जवाब भी दिया. कई फैंस ने जॉन के प्रति अपना प्यार दिखाया. एक यूजर ने लिखा, जॉन को छोड़ दीजिए. वो 54 साल के हैं. इस उम्र में लोग बदलते हैं. उन्हें जज मत कीजिए. लव यू जॉन अब्राहम.
जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले कई सालों से उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. आखिरी बार वो ‘तेहरान’ फिल्म में दिखे थे. इसमें उनके साथ नीरू बाजवा, मानुषी छिल्लर, मधुरिमा तुली जैसे स्टार्स नजर आए थे. जल्द ही जॉन Oslo: A Tale Of Promise नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘फोर्स 3’ भी पाइपलाइन में हैं.