---विज्ञापन---

बीवी को घूरना पड़ा भारी… शादी के रिसेप्शन में किसने खौलाया विजय देवरकोंडा का खून? कैमरे के सामने बाहर आया अर्जुन रेड्डी

हैदराबाद में 4 मार्च को हुए रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विजय का 'अर्जुन रेड्डी' का रूप देखने को मिला, आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला?

Vijay Devarakonda Video: हैदराबाद में 4 मार्च को आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है, रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पैपराजी के बीच दिखा ‘पजेसिव हसबैंड’ वाला अंदाज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि रश्मिका और विजय अपने फैंस और पैपराजी के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इसी दौरान विजय को महसूस होता है, कि पास खड़ा एक शख्स कैमरे की जगह उनकी पत्नी को देख रहा है. ऐसे में विजय तुरंत हल्के-फुल्के अंदाज में उसे टोकते हुए, कैमरे की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, ‘उधर देख… उधर देख…’ ये पल भले ही छोटा हो, लेकिन फैंस को विजय का ये पजेसिव और केयरिंग अंदाज बेहद क्यूट लग रहा है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई विजय को परफेक्ट हसबैंड बता रहा है, तो कोई कह रहा है, कि शादी के बाद उनका प्यार और भी ज्यादा दिखने लगा है. कई फैंस का मानना है, कि असल जिंदगी में पत्नी के लिए थोड़ा पजेसिव होना बिल्कुल नॉर्मल है, और यही इस कपल को खास बनाता है.

उदयपुर में हुई थी प्राइवेट वेडिंग

बता दें, कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. ये शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में उन्होंने अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी दी.

सादगी भरे लुक ने जीता दिल

रिसेप्शन और शादी दोनों में कपल का ट्रेडिशनल लुक खूब पसंद किया गया. जहां रश्मिका लाल बॉर्डर वाली साड़ी और सोने के जेवरों में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं विजय क्रीम कलर की वेष्टी-कुर्ते में नजर आए. बिना किसी दिखावे के उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया.

हर वीडियो में झलक रहा प्यार

रिसेप्शन से सामने आए अलग-अलग वीडियो में कहीं विजय भीड़ से अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं, तो कहीं दोनों सादगी से पैपराजी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. कुल मिलाकर, शादी के बाद रश्मिका और विजय की बॉन्डिंग फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

First published on: Mar 05, 2026 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.