---विज्ञापन---

Video: रानी मुखर्जी ने पहना अतरंगी आउटफिट, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

मुंबई। बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा रहीं रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) फैंस की ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके डांस से लेकर एक्टिंग तक के चर्चे इंडस्ट्री में हमेशा ही रहे हैं। मगर अभी हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में दोस्तों संग लंच के बाद स्पॉट किया गया। जहां रानी का आउटफिट […]

मुंबई। बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा रहीं रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) फैंस की ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके डांस से लेकर एक्टिंग तक के चर्चे इंडस्ट्री में हमेशा ही रहे हैं। मगर अभी हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में दोस्तों संग लंच के बाद स्पॉट किया गया। जहां रानी का आउटफिट देखने में काफी यूनीक लग रहा था। उनका ये अतरंगी लुक देख फैंस के भी सिर चकरा गए और उन्होंने अदाकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे पहले रानी को ऐसी किसी ड्रेस में नहीं देखा गया, तो लोगों के लिए ये थोड़ा अजीब था।

रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रानी प्रिंटेड कफ्तान सेट पहनें नजर आ रही हैं। इसी के साथ अदाकारा ने अपने लुक को परफेक्ट मेकअप टच दिया है। मगर इंटरनेट यूजर्स को उनका ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने रानी को ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। रानी का अजीबो-गरीब लुक देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। रानी की तुलना यूजर्स ने रणवीर सिंह से कर दी है, यही नहीं रानी को यूजर्स ने रणवीर सिंह की बहन तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई स्टालिस्ट इसकी मदद करो प्लीज’।

आगे वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी आखिरी बार फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी के साथ नजर आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। इसके अलावा रानी जल्द ही ‘मर्दानी 3’ में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी इस फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। वो फिल्म की तैयारियों में बिजी चल रही हैं। इतना ही नहीं रानी को आए दिन मुंबई में स्पॉट किया जाता है।

First published on: May 07, 2022 07:50 PM