---विज्ञापन---

Vadh 2 X Review: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी क्या फिर दिखा पाई कमाल? सस्पेंस थ्रिलर और क्लाइमैक्स है जबरदस्त

Vadh 2: जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी वध 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.यहां तक कि लोग इसे पहली वध से बेहतर बता रहे हैं.

Vadh 2

Vadh 2 X Review: संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला स्टारर वध 2 आज 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म साल 2022 की वध की सीक्वल है. जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी यह मूवी सस्पेंस, थ्रिलर है. इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि लोग फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा रहा वध 2 को लेकर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोग वध 2 को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मूवी को लेकर लिखा, "जब अभिनेता सिनेमा के लिए बोलते हैं, तो आप सुनते हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के दम पर बड़े पर्दे का अनोखा जादू फिर से जीवंत हो उठता है, और Vadh2 सिनेमाघरों में देखने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है. जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित तथा लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फिल्म उन कहानियों के बारे में है जिन्हें सिर्फ देखा नहीं जाना चाहिए, बल्कि महसूस किया जाना चाहिए.

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, "नहीं, लेकिन शो के असली स्टार तो सौरभ सचदेवा ही होंगे, क्या ज़बरदस्त परफॉर्मेंस थी.

---विज्ञापन---

एक और यूजर ने लिखा, "वध 2 समीक्षा: सिनेमा का बेजोड़ अनुभव, शानदार एक्सपीरियंस. वध 2 अपनी शानदार लेखन शैली, सटीक निर्देशन और दमदार अभिनय से मूल फिल्म को भी मात देती है. एक रोमांचक थ्रिलर जो आपको आखिरी दृश्य तक बांधे रखती है.

एक अन्य यूजर ने भी मर्दानी 3 और वध 2 को लेकर लिखा, "बिल्कुल सही! 'फिलर्स' अभिनेताओं की भाव व्यक्त करने की क्षमता को बाधित कर रहे हैं. यही कारण है कि Vadh2 और रानी की Mardaani 3 जैसी फिल्में अलग ही छाप छोड़ती हैं. आजकल स्वाभाविक मानवीय भाव-भावना लग्जरी बन गई हैं. वीएफएक्स से ज़्यादा अभिनय ही मायने रखता है.

लोगों को पसंद आई फिल्म

बता दें कि सोशल मीडिया पर वध 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. यहां तक कि लोगों का मानना है कि यह 2022 की वध से ज्यादा बेहतर है. फिल्म के डायरेक्शन और लेखन को लोगों ने शानदार बताया है. इसके अलावा हर बार की तरह संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने अपनी एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस किया है. कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Vs Mardaani 3 Collection: गुरुवार को सनी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म में से कौन निकला आगे, जानें दोनों मूवीज की कमाई


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---