Toxic Release Date Changed: होली के मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट अचानक बदल दी गई है. पहले माना जा रहा था, कि ये फैसला बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से होने वाले संभावित क्लैश के कारण लिया गया है, लेकिन मेकर्स ने खुद इसकी असली वजह साफ कर दी है.
होली पर आई बड़ी अनाउंसमेंट
4 मार्च यानी होली के दिन ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका दिया. इस पोस्ट में बताया गया, कि फिल्म अब तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी. नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
‘धुरंधर 2’ नहीं, कुछ और है वजह
कयास लगाए जा रहे थे, कि ‘धुरंधर 2’ की आंधी से बचने के लिए ‘टॉक्सिक’ को आगे खिसकाया गया है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया, कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उनके मुताबिक ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है. वहां की अनिश्चित परिस्थितियां फिल्म की ग्लोबल रिलीज और ऑडियंस तक पहुंचने के मकसद को प्रभावित कर सकती थीं.
मेकर्स ने क्या कहा अपनी पोस्ट में?
मेकर्स ने अपनी ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ये फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, और इसे दुनियाभर के दर्शकों से जोड़ने की सोच के साथ तैयार किया गया है.
उन्होंने ये भी बताया, कि कई सालों की मेहनत के बाद वे 19 मार्च को फिल्म रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन मौजूदा हालात उनके इस मकसद के आड़े आ रहे थे.
अब कब होगी ‘टॉक्सिक’ रिलीज?
पार्टनर्स और दर्शकों के हित में गहन विचार के बाद मेकर्स ने रिलीज आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है. पोस्ट के आखिर में उन्होंने फैंस के प्यार, सपोर्ट और पेशेंस के लिए धन्यवाद कहा और कन्फर्म किया, कि अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.
फैंस की नजरें अब नई तारीख पर
फिलहाल, फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन मेकर्स के इस फैसले से साफ है, कि वे फिल्म को किसी भी तरह के रिस्क के बिना ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि नई रिलीज डेट पर ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है?