Bollywood Movies Famous in Pakistan: बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो पाकिस्तान में भी ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। वहीं इनमें शाहरुख खान से लेकर रणवीर कपूर तक की मूवीज भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल कुछ मूवीज ने जहां बॉलीवुड में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो कुछ मूवीज बॉलीवुड में खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन पाकिस्तान में सुपरहिट रही। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
दिलवाले
शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले' ने बॉलीवुड में अच्छी कमाई की थी। वहीं पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अलग छाप छोड़ी। इस मूवी ने पाकिस्तान में 20 करोड़ की कमाई की। मूवी में शाहरुख और काजोल के साथ-साथ वरुण धवन और कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Rozlyn Khan के आरोपों पर Hina Khan का पलटवार! वीडियो शेयर कर बोलती की बंद
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने बॉलीवुड के साथ-साथ पाकिस्तान में भी अच्छी कमाई की। मूवी ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9 करोड़ का बिजनेस किया। इसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे।
बजरंगी भाईजान
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब प्यार मिला था। मूवी ने पाकिस्तान में 23 करोड़ की कमाई की। इसमें सलमान के साथ-साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी की कहानी बेहद हार्ट टचिंग थी।
पीके
आमिर खान की फेमस मूवी 'पीके' भी पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने पाकिस्तान में 22 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.