---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 की इस हसीना की निकली लॉटरी, भंसाली की फिल्म में बनेंगी ‘मधुबाला’

संजय लीला भंसाली जल्द ही एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसमें गोल्डन एरा की झलक देखने को मिलेगी. इस फिल्म में धुरंधर 2 की एक्ट्रेस मधुबाला के रोल में नजर आएंगी.

Sara Arjun
Sara Arjun

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1665 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का हर किरदार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन रामपाल, संजय दत्त तक अपने किरदारों को लेकर खूब पसंद किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं सारा अर्जुन और सौम्या टंडन को भी उनके किरदार के लिए काफी पसंद किया गया है. वहीं, अब सारा अर्जुन की लॉटरी निकल गई है. बताया जा रहा है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी.

संजय लीला बनाएंगे गोल्डन एरा पर फिल्म

दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर जस्मीत के.रीन एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. जिसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और इस साल उसकी शूटिंग भी शुरू होने की उम्मीद है. मूवी को लेकर बात करें तो यह फिल्म इंडस्ट्री के गोल्डन एरा की कहानी दिखाएगी. जिसमें कई दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे.

---विज्ञापन---

सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला

वहीं मूवी में 60 और 70 के दशक की खूबसूरत हसीना मधुबाला भी देखने को मिलेगी और रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुबाला के रोल में धुरंधर की सारा अर्जुन नजर आएंगी. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपने मधुबाला के किरदार के लिए बोली-भाषा एक्सेंट पर कड़ी मेहनत करेंगी. इसके अलावा वह फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से भी गुजरेंगी. इतना ही नहीं उनके किरदार के लिए कॉस्टयूम भी उसी दौर के हिसाब से तैयार की जाएगी.

कौन थीं मधुबाला

बता दें कि मधुबाला 1950-60 के दौर की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं. वह अपने दौर की सबसे खूबसूरत हसीना थीं. उन्होंने तमाम हिट फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं वह अपने वक्त में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी थीं. उन्होंने मुगल ए आजम, बरसात की रात, हावड़ा ब्रिज, चलती का नाम गाड़ी जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उनकी आखिरी फिल्म शराबी थी. एक्ट्रेस का 23 फरवरी 1969 को निधन हो गया था. एक्ट्रेस को दिल की बीमारी थी, जिसके कारण वह दुनिया को अलविदा कह गई थीं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Report: थमने का नाम नहीं ले रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, अब 1700 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म

First published on: Apr 10, 2026 11:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.