---विज्ञापन---

इजरायल एयर स्ट्राइक में तबाह हुआ इस हसीना का घर! पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में इजरायल द्वारा ईरान पर स्ट्राइक किए जाने को लेकर दुख जताया था. साथ ही उन्होंने पोस्ट कर कहा कि उनका दूसरा घर तबाह हो गया.

Lisa Ray
Lisa Ray

इन दिनों यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है. जिससे तमाम लोग प्रभावित हुए हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकार इस जंग में भी फंसे थे. हालांकि वो जैसे तैसे सुरक्षित देश वापस लौट आए है. इस बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे ने भी अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एयर स्ट्राइक को लेकर दुख जताया है.

लीजा ने बयां किया दर्द

दरअसल, लीजा ने लेबनान और बीरुत में हुए हवाई हमलों को लेकर चिंता और दुख जताया है. लीजा ने इस दौरान ये भी कहा कि लेबनान उनके लिए सिर्फ कोई देश नहीं बल्कि उनके पति का दूसरा घर था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि बीरुत की हैं.

---विज्ञापन---

लीजा ने पोस्ट कर कही ये बात

लीजा ने पोस्ट में लिखा, ” लेबनान, बेरुत, मेरे पति की जमीन, मेरा दूसरा घर जिसे मैंने अपनाया है. मेरे पास शब्द नहीं है.” इस कैप्शन में उनकी तकलीफ साफ बयां हो रही हैं कि वह काफी दुखी हैं. बता दें कि 8 अप्रैल को इजरायल ने लेबनान और बीरुत पर एयर स्ट्राइक की थी. जिसके बाद ईरान ने अमेरिका पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

‘कौन हैं लीजा रे’

लीजा के काम को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 1994 में आई फिल्म ‘हंसते खेलते’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2005 में आई फिल्म ‘वॉटर’ में भी नजर आईं थी. इस फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था. साथ ही वह साउथ अफ्रीकी फिल्म द वर्ल्ड अनसीन में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि फिल्मों में काम करते हुए एक्ट्रेस को ‘मल्टीपल मायेलोमा’ नाम का ब्लड कैंसर हो गया था. लेकिन उसके बाद उन्होंने इसका इलाज करवाया और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Controversy: नहीं थम रही ‘रणवीर सिंह’ की मुसीबतें, हाई कोर्ट ने जारी किया नया फरमान, करना होगा ये काम

First published on: Apr 11, 2026 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.