---विज्ञापन---

Raksha Bandhan 2023: Alia Bhatt की बेटी Raha Kapoor सहित पहली बार राखी बाधेंगे बॉलीवुड के ये नन्हे स्टार्स, देखें लिस्ट

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बड़ी धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स […]

Raksha Bandhan 2023, Sonam Kapoor, Alia Bhatt
image Credit: Instagram

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बड़ी धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस साल अपने बच्चों का स्वागत किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल अपना पहला रक्षा बंधन मनाएंगे।

यह भी पढ़ें: देखें Salman Khan के 35 साल के फिल्मी सफर की झलक, भाईजान ने किसे दिया कामयाबी का श्रेय

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा का आता है जो इस साल अपनी बुआ करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और करिश्मा कपूर के कियान राज के साथ अपनी पहली राखी मनाएंगी। राहा अपने तीनों भाइयों से छोटी हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

इस लिस्ट में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे वायु का नाम भी शामिल है। वायु एक साल के हो गए हैं और वो इस साल को अपना पहला रक्षाबंधन मनाएंगे। सोनम के कजिन मोहित मारवाह की बेटी थिया अपने भाई वायु को पहली बार राखी बाधेंगी।

हेजल कीच (Hazel Keech)

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड फेम हेजल कीच इस साल दूसरी बार मां बनी है। युवराज सिंह और हेजल कीच के घर एक नन्ही परी आई है जिसका नाम कपल ने ऑरा रखा है। ऑरा भी रक्षाबंधन के खास दिन को अपने भाई ओरियन कीच सिंह के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने इस साल अपने दूसरे बेटे एरिक को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला पहले से ही एक बेटे के माता-पिता है और अर्जुन की पहले शादी से भी दो बेटियां है। ऐसे में अर्जुन की दोनों बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल अपने भाई एरिक को पहली बार राखी बाधेंगी।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी सिंह ग्रोवर इस साल अपना पहला रक्षाबंधन मनाएंगी। बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की बेटी देवी अपनी पहली राखी अपने कजिन के साथ मनाएंगी।

एक तरफ तो ये स्टार किड्स अपनी पहली राखी मनाएंगी। वहीं, इस साल गदर एक्टर सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल भी अपने सौतेली बहनें ईशा और अहाना के साथ पहली बार रक्षाबंधन का त्यौहार सेलिब्रेट कर सकते हैं। सालों बाद अब ये चारों भाई-बहनों के बीच की दूरियां कम हो गई है और इसी को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस बार ये लोग भी साथ राखी मना सकते हैं।

First published on: Aug 27, 2023 11:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.