---विज्ञापन---

देखें Salman Khan के 35 साल के फिल्मी सफर की झलक, भाईजान ने किसे दिया कामयाबी का श्रेय

35 Years Of Salman Khan: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए है। भाईजान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। इसके बाद सलमान ने एक से बढ़कर एक […]

Salman Khan, 35 Years Of Salman Khan, salman khan age
image Credit: Instagram

35 Years Of Salman Khan: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए है। भाईजान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। इसके बाद सलमान ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म से दर्शकों का दिल जीता। बतौर एक्टर अपनी पहली ही फिल्म से सलमान दर्शकों के दिल पर अपना जादू चलाने में कामयाब हुए थे।

यह भी पढ़ें:Gadar 2 Box Office Collection Day 16: गदर 2 की आंधी में उड़ी अकेली और ड्रीम गर्ल 2, 16वें दिन हुई 400 करोड़ के क्लब शामिल

सलमान खान की पहली फिल्म

साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में प्रेम के किरदार में भाईजान को हर किसी ने पसंद किया था। आज भी सलमान खान को कई लोग प्रेम के नाम से ही जानते है। भाईजान ने ‘बागी’, ‘सनम बेवफा’, ‘पत्थर के फूल’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौ’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में दबंग खान ने काम किया। हिंदी सिनेमा में सलमान ने कई शानदार फिल्में दी है।

 

सलमान खान ने फैंस को कहा थैंक्यू

सलमान खान के बिना हिंदी सिनेमा की कल्पना करना भी नामुमकिन है। हिंदी सिनेमा में सलमान खान एकलौते ऐसे स्टार है जिनके फैन हर उम्र के लोग है। बच्चे, जवान और बुजुर्ग हर कोई भाईजान का दिवाना है। सलमान के फैन बेस के दम पर ही उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करती है। सुपरस्टार भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते है और एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में अपने 35 साल पूरे होने पर खास अंदाज में अपने चाहने वालों को थैंक्यू कहा है।

सलमान ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों के कुछ सीन्स का कोलाज वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके कुछ पॉपुलर गानें और डायलॉग्स हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अपने फेवरेट एक्टर के इस वीडियो पर उनके फैंस भी दिल खोलकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान को आखिरी बार फिल्म किसी भाई किसी की जान में देखा गया था। अब भाईजान अपनी मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, विशाल जेठवा और रिद्धी डोगरा अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और ‘टाइगर 3’ इसी साल 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

First published on: Aug 27, 2023 10:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.