Nikamma New Song Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), शर्ली सेतिया (Shirley Setia) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) की ‘निकम्मा’ (Nikamma) फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु और शर्ली सेतिया भी फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे और अब फिल्म का गाना ‘किलर’ (Killer) रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है।
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में शिल्पा शेट्टी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं शर्ली और अभिमन्यु भी उनको जबरदस्त टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘किलर’ गाने की क्लिप शेयर की है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मचाने बवाल’। पेश है ये बेमिसाल गाना। Killer रिलीज हो गया है, जरूर सुनें।’
वीडियो में देख सकते है कि, शिल्पा शेट्टी ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी हैं जिसमें वो कातिल अदाओं के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अभिमन्यु ने व्हाइट कलर के लुक में और शर्ली सेतिया पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस गाने की बात करें तो, इस ट्रैक के लिए अमान मलिक ने संगीत तैयार किया है और मीका सिंह और अमान मलिक ने अपनी आवाज दी है।
यहाँ पढ़िए – Video: मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला
निकम्मा के साथ शिल्पा 15 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वो 2007 में ‘अपने’ में नजर आई थीं। फिल्म के साथ शर्ली अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और अभिमन्यु की ये तीसरी फिल्म है। वहीं इससे पहले वो ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आए थे। वहीं फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और अब देखना फिल्म को पर्दे पर कितना रिस्पॉन्स मिलता हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें