---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 के विवाद के कारण डिलीट किया जाएगा फिल्म का ट्रेलर और टीजर? उड़ रही अफवाहों पर जानें क्या कहते हैं मेकर्स

द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि बीते कुछ दिनों से फिल्म को लेकर अफवाह चल रही है कि इसका टीजर और ट्रेलर ऑनलाइन डिलीट किया जाएगा. जिसको लेकर हाल ही में प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्टर्स ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.

The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 साल 2023 की फिल्म द केरल स्टोरी की सीक्वल है. इस फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता नजर आने वाली है. बीते दिनों फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि काफी हैरान करने वाला है. ट्रेलर में बीफ खिलाने से लेकर, धर्म परिवर्तन तक जैसी चीजें दिखाई गई है. जिसके बाद इसको लेकर विवाद छिड़ गया है. यहां तक कि ऑनलाइन खबर सामने आई कि मूवी का ट्रेलर और टीजर ऑफिशियल तौर पर डिलीट किया जाएगा. जिसको लेकर हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है.

ट्रेलर-टीजर हटाने को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रोडक्शन ने जारी किया बयान

दरअसल, द केरल स्टोरी 2 के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने यह साफ कर दिया है कि द केरल स्टोरी गोज बियॉन्ड के टीजर को लेकर चल रही अफवाहें बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि "फिल्म के टीजर को हटाए जाने से लेकर चल रही खबरें पूरी तरह से झूठी, निराधार और भ्रामक हैं. मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है. किसी भी अदालत ने कोई भी कंटेंट हटाने का आदेश या फैसला नहीं दिया है."

---विज्ञापन---

प्रोडक्शन हाउस ने नहीं हटाया कोई ट्रेलर और टीजर

उन्होंने आगे कहा, " हमने कोई भी कंटेंट हटाया या डिलीट नहीं किया है. द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का टीजर और ट्रेलर हमारे सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. हम मीडिया हाउसेस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लोगों से निराधार जानकारी अटकलें फैलाने से बचने की रिक्वेस्ट करते हैं. ऐसी गलत जानकारी बेकार में भ्रम और गलतफहमी पैदा करती है."

---विज्ञापन---

फिल्म में रिलीज से पहले होंगे ये 16 बदलाव

बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने यूए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से रिलीज से पहले 16 बदलाव करने को कहा है. जिसमें किसिंग सीन, रेप सीन शामिल है. यहां तक कि महिलाओं को थप्पड़ मारने वाले सीन, गाली गलौज जैसे सीन को म्यूट करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- Bhagam Bhag 2 में अपने से आधी उम्र की दो हसीनाओं संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar! जान लें एक्ट्रेसेस के नाम


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---