---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 में रिलीज से पहले होंगे ये 16 बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दिए निर्देश

द केरल स्टोरी साल 2023 में आई थी और अब इस मूवी का सीक्वल द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड आने वाला है.फिल्म को हाल ही में यूए सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज से पहले 16 बदलाव करने का निर्देश दिया है.

The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: विपुल शाह की प्रोड्यूस की गई द केरल स्टोरी साल 2023 में आई थी और अब इस मूवी का सीक्वल द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड आने वाला है. फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता नजर आएंगी. फिल्म अपने कंटेंट को लेकर रिलीज से पहले ही विवादों में है. हालांकि इन विवादों के बीच फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन इस मूवी में 16 बदलाव करने को कहा गया है.

फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, ट्रेलर काफी हैरान करने वाला था. ट्रेलर में कई ऐसी चीजें देखने को मिली, जो लोगों को सदमे में डाल देती हैं. ट्रेलर में जबरन धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है. हालांकि इसके टॉपिक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे A सर्टिफिकेट दिया जाएगा, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ने इसे सिर्फ u/A 16+ सर्टिफिकेट ही दिया है. इस मूवी में कई बदलाव करने को कहा है इसमें लिप-लॉक किसिंग सीन को 50 प्रतिशत तक कम करने को कहा है. इसी तरह रेप सीन को भी घटाया जाएगा.

---विज्ञापन---

फिल्म में किए जाएंगे ये बदलाव

फिल्म में कई ऐसे सींस भी है, जिसमें महिलाओं को थप्पड़ मारा गया है और सिर पर वार किया है. इस तरह के सींस को भी सेंसर बोर्ड ने छोटा करने को कहा है. इसके अलावा आरोपी के घर में बुलडोजर चलाए जाने वाले सीन को सेंसर बोर्ड ने एडिट करने का आदेश दिया है. आपत्तिजनक शब्दों को पूरी तरह से म्यूट किया गया है और इसमें तीन डायलॉग को बदलने को भी कहा गया है.

---विज्ञापन---

साथ ही बोर्ड ने डिस्क्लेमर भी जोड़ने का आदेश दिया है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और सच्ची घटना वाले दावों को लेकर बोर्ड ने मेकर्स से पुख्ता सबूत मांगे हैं. इन सभी के अलावा इसमें माइनर आर्टिस्ट की कास्टिंग को लेकर कंसेंट लेटर भी मांगा है. इन सभी बदलावों के बाद फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज की जाएगी.जिसका रनटाइम 2 घंटे 11 मिनट है.

यह भी पढ़ें- Toxic के लिए Yash ने बदला लुक, 10 साल बाद कटवाई दाढ़ी, नया अंदाज देख लोग बोले- ‘ये हुआ ना…’


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---