Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

TBMAUJ Day 1 Collection: शाहिद की रोबोट संग मोहब्बत लोगों को नहीं भायी, पहले दिन ही कम रही कमाई

TBMAUJ Day 1 Collection: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पहले ही दिन दर्शकों को निराश करती नजर आई है.........

TBMAUJ Day 1 Collection
TBMAUJ Day 1 Collection

TBMAUJ Day 1 Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की मचअवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ था। शाहिद कपूर और कृति की इस फिल्म को वैलेंटाइन वीक (TBMAUJ Day 1 Collection) पर रिलीज किया गया है। हालांकि, फिल्म को इसका फायदा मिलता हुआ नहीं दिख रहा है।

नहीं चला शाहिद-कृति का जादू (TBMAUJ Day 1 Collection)

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के पहले के कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ये फिल्म ने दर्शकों को निराश करती नजर आई है, जहां कबीर सिंह,पद्मावत जैसे बिग बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। वहीं,शाहिद की ये फिल्म पहले ही दिन टिकट खिड़की पर फेल होती नजर आई है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

पहले ही दिन हुई सिंगल डिजिट में कमाई

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने एडवांस बुकिंग में 2.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद और करीना की फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो शाहिद की बाकी दो फिल्मों से बेहद कम है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- TBMAUJ: गर्लफ्रेंड संग शाहिद-कृति की फिल्म देखने का है प्लान, तो जरूर पढ़ लें ये खबर

यहां देखें फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट-

एक विलेन रिटर्न्स- 7.05 करोड़

भेड़िया- 7.48 करोड़

थैंक यू गॉड- 8.10 करोड़

रक्षा बंधन- 8.20 करोड़

शमशेरा- 10.25 करोड़

सम्राट पृथ्वीराज- 10.70 करोड़

लाल सिंह चड्डा- 11.70 करोड़

बच्चन पांडे- 13.25 करोड़

First published on: Feb 09, 2024 10:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.