Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Teaser Release: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘पिप्पा’ का टीजर आउट, 1971 के युद्ध पर आधारित है फिल्म

Pippa Teaser Out: आज यानि 15 अगस्त भारत देश के लिए एक ऐसा खास दिन है, जिस दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन देश के सिपाहियों के लिए तो गर्व का दिन है ही, बल्कि पूरा देश इस दिन आजादी […]

Pippa Teaser Out: आज यानि 15 अगस्त भारत देश के लिए एक ऐसा खास दिन है, जिस दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन देश के सिपाहियों के लिए तो गर्व का दिन है ही, बल्कि पूरा देश इस दिन आजादी का जश्न मनाता है, चाहे फिर वो आम नागरिक हो या बॉलीवुड के सितारे। आपने पहले कई बार देखा होगा कि हिंदी सिनेमा में सिपाहियों के संघर्ष और युद्ध पर कई फिल्में बनाई गई हैं। एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ऐसी ही देशभक्ति और युद्ध के संघर्ष की कहानी ‘पिप्पा’ का टीजर रिलीज किया गया है।

दरअसल आज ही एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म ‘पिप्पा’ का टीजर जारी किया गया है। ये फिल्म एक वॉर पर बेस्ड है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘द बर्निंग चाफीस’ पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुए इस टीजर में दर्शाया गया है कि 3 दिसंबर 1971 को देश के जवान समेत पूरा देश रेडियो पर देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सुन रहे हैं, जो कहती हैं, ‘कुछ ही घंटों पहले पाकिस्तान ने भारतीय एयरफीट्स पर हवाई हमला किया है। मैं, भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पाकिस्तान के साथ जंग का ऐलान करती हूं..जय हिंद’।

आगे बता दें कि फिल्म में ईशान ने 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन के कैप्टन बलराम सिंह मेहता का रोल निभाया है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे। 12 दिन के युद्ध की ये लड़ाई गरीब पुर में लड़ी गई थी। ये फिल्म 02 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है। जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। ‘पिप्पा’ में सोनी राजदान भी अहम किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

 

First published on: Aug 15, 2022 12:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.