---विज्ञापन---

Tara Sutaria Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन का ब्रेकअप, फैंस का टूटा दिल

Tara Sutaria Breakup: तारा सुतारिया फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस बीते लंबे समय से रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) को डेट कर रही थीं। हालांकि अब जोड़े के फैन के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की […]

Tara Sutaria Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन का ब्रेकअप, फैंस का टूटा दिल
Tara Sutaria Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन का ब्रेकअप, फैंस का टूटा दिल

Tara Sutaria Breakup: तारा सुतारिया फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस बीते लंबे समय से रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) को डेट कर रही थीं। हालांकि अब जोड़े के फैन के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, तारा और आदर ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

Tara Sutaria Breakup

एक लीडिंग टेबलॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोरंजन जगत के पावर कपल तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) का ब्रेकअप हो गया है। इस जोड़े ने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग की हैं। वहीं रिश्ते को खत्म करने के बाद आदर जैन और तारा सुतारिया ने बतौर दोस्त आगे बढ़ने की ठानी है।

और पढ़िएतमन्ना भाटिया इस एक्टर को कर रहीं डेट! गोवा में किया Lip Kis

इस वजह से लग रहे ब्रेकअप के कयास

बताते चलें कि तारा सुतारिया और आदर जैन को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों वेकेशन पर तो साथ जाते ही थे साथ ही तारा, आदर के हर फैमिली फंक्शन्स का भी हिस्सा बनती थीं। लेकिन तारा सुतारिया ना तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में नजर आईं। ना ही उन्हें कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में देखा गया। इसी के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया है। यूं तो इस जोड़े ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन दोनों का हर जगह साथ नजर आना रिश्ते की पुष्टि करता था।

और पढ़िएKartik-Sara: कार्तिक आर्यन-सारा अली ने साथ मनाया न्यू-ईयर, तस्वीरों ने खोली पोल

कब हुई थी Tara-Aadar की मुलाकात?

बताते चलें कि तारा सुतारिया और आदर जैन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने बतौर दोस्त रिश्ते की शुरुआत की और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। कपल के चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद ब्रेकअप की खबरें हैं। बीते दिनों इन दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ब्रेकअप कर फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 02, 2023 06:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.