Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल की ‘जाट’ के आगे सलमान की ‘सिकंदर’ का निकला दम, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म जाट ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं सलमान खान की सिकंदर का कलेक्शन देखें तो फिल्म का दम निकल गया।

---विज्ञापन---

सलमान खान की ‘सिकंदर’ और सनी देओल की ‘जाट’ के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। हालांकि, इस भिड़ंत में सनी देओल का दमदार अंदाज भारी पड़ता दिख रहा है। ‘जाट’ ने रिलीज के पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिससे एआर मुरुगादॉस निर्देशित सलमान की ‘सिकंदर’ दब गई है। दर्शकों का इंट्रेस्ट सनी की फिल्म की ओर झुक गया है वहीं भाईजान की फिल्म बैकफुट पर है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों का पांचवे दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

‘जाट’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भी 7.5करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। अब तक जाट का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 47.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। छुट्टियों और अंबेडकर जयंती जैसे खास मौकों का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है, जिससे इसके कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है।

---विज्ञापन---

‘सिकंदर’ ने पांचवे दिन कितने कमाए थे?

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भाईजान की फिल्म को रिलीज हुए अब 16 दिन हो गए हैं। भारी गिरावट के साथ इसकी कमाई अभी भी जारी है। वहीं अब सनी देओल की फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में आकर सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मुकाबला और बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Jaat की 5 खामियां, जो Sunny Deol की मूवी को सुपरहिट बनाने में बनेंगी रुकावट!

---विज्ञापन---

‘जाट’ के आगे नहीं टिकी ‘सिकंदर’

सनी देओल की फिल्म जाट ने पहले ही दिन करीब 9.6 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने बता दिया कि यह लंबी रेस का घोड़ा है। इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं, बल्कि हर दिन अपने कलेक्शन में मजबूती बनाए रखी। दूसरे दिन मामूली गिरावट के बावजूद रविवार को जबरदस्त उछाल आया और दर्शकों का प्यार साफ नजर आया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने बढ़होत्तरी के साथ 9.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ चौथे दिन सनी देओल की जाट ने भारी उछाल के साथ 14 करोड़ रुपये कमाए। इस जबरदस्त प्रदर्शन के बीच सलमान खान की सिकंदर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। सनी देओल की जाट ने सलमान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है, और फिलहाल तो सनी देओल की दहाड़ सिनेमाघरों में गूंज रही है।

यह भी पढ़ें: Jewel Thief Trailer: हीरे के पीछे लगे सैफ-जयदीप, दोनों की जुगलबंदी देख क्या बोले फैंस?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 15, 2025 07:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola