Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

बेटी की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्दी करे उतना अच्छा

मुंबई। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की खबरों जोरो पर हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वहीं अब इन खबरों पर एक्ट्रेस के पिता सुनील […]

मुंबई। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की खबरों जोरो पर हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वहीं अब इन खबरों पर एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इवेंट के दौरान सुनील (Sunil Shetty) से अथिया की शादी की खबरों के बारे में पूछा गया।

इसपर एक्टर ने कहा, ‘वो मेरी बेटी है, कभी ना कभी शादी करेगी ही। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा भी शादी कर ले, जितना जल्दी करे उतना अच्छा है। वो उनकी पसंद है। जहां तक के.एल राहुल की बात है मुझे वो लड़का बहुत पसंद है और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।’

बता दें अथिया और के.एल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे संग अपनी फोटो शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ये कपल इसी साल ‘विंटर वेडिग’ कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेट्टी परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों का पेरेंट्स भी इस कपल को पसंद करते हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये साल खत्म होने से पहले दोनों शादी कर लेंगे।

अथिया और के.एल राहुल की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से हो सकती है। मालूम हो कि सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वो साउथ इंडियन हैं। तो वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मैंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। अब ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि दोनों अब एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।

First published on: May 12, 2022 01:29 PM